21.6 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण और योजना के संबंध में उनसे चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरी बहनें आत्मविश्वास से भरी रहें और आत्मसम्मान से जियें, इसलिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया है। यह योजना न सिर्फ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनेगी बल्कि बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहन भी बनेगी। सीएम श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र बहनों के खातों में प्रतिमाह 1 हजार रुपये और वर्ष में 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 10 जून से खातों में पैसे आना शुरु हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृति पत्र पहुंचाएंगे ताकि मेरी इन बहनों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े, परेशान न होना पड़े।

Headlines Today 24

Related posts

डॉ. दुबे के आग्रह पर भिण्ड से होकर अधिक ट्रेन चलाने के लिए विमानन मंत्री सिंधिया ने लिखा रेल मंत्री को पत्र

Headlines Today24

Analiza platforme bet365 za ljubitelje sportskog klađenja

साइबर शाखा की हमारी टीमें लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही हैं- एसपी

Headlines Today24