23.9 C
Bhind
August 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकलेगा भव्य चल समारोह- रामशेष बघेल

बघेल समाज सहित सर्व समाज मनाएगा अहिल्याबाई होलकर जयंती- जय श्रीराम बघेल

भिण्ड,पवन शर्मा

भिण्ड। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती और चल समारोह की तैयारी को लेकर बघेल समाज द्वारा आज शनिवार को भिण्ड में बांके बिहारी मैरिज गार्डन में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। बघेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल, प्रदेश संरक्षक जय श्रीराम बघेल मुख्य रूप से मौजूद रहे।प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल एवं प्रदेश संरक्षक जय श्रीराम बघेल ने कहा 31 मई को लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी।

इस बार देवी अहिल्या बाई की जयंती पर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालयों पर चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बघेल समाज के साथ अन्य समाज के लोग लोगों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इस बार भिंड में चल समारोह भव्य शोभायात्रा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से भिंड जिले की पांचों विधानसभाओं से रैली आरंभ होगी और पुरानी गल्ला मंडी भिंड में सभी रैलियों का समागम होगा। दोपहर 2:00 से गल्ला मंडी से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होकर परेड चौराहा, भारौली तिराहा, लहार चुंगी होते हुए एम जे एस कॉलेज के सामने स्वतंत्र नगर में अवंतीबाई की प्रतिमा पर रैली का समापन होगा। इस दौरान संजय भूता,सुशीला नरवरिया,महेश जाटव, आदि लोग मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगा चल समारोह

Headlines Today24

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिण्ड की शिवानी ने जीता सिल्वर मेडल

Headlines Today24

12 मार्च को धूमधाम से निकलेगा साईं बाबा का पालकी चल समारोह

Headlines Today24