19.5 C
Bhind
October 26, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पर नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान

परानिधेश भारद्वाज,


भिंड। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ का बेहतर कार्य करने पर तिलक एवं माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।


इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि कोरोना काल में अस्पताल परिसर के स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ता और डॉक्टरों ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए आम नागरिकों के हितों के लिए कार्य किया था। साथ ही वैक्सीन आने के बाद गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीन लगाई है। वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।


भाजपा मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय ने कहा कि नर्स की अहमियत तब पता चलती है, जब कोई अपना सगा-संबंधी, रिश्तेदार, मित्र या खुद हम गंभीर रूप से बीमार होते हैं। अस्पताल में भर्ती हर मरीज की देख-रेख के लिए वे हर वक्त सेवा में लगी रहतीं हैं।


वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद हेमू राहुल जैन ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान सरकारी अस्पताल के प्रति आमजनों में चिकित्सा को लेकर विश्वास बढ़ है और बेहतर उपचार की उम्मीद जागी है। जिला अस्पताल सहित जिलेभर के तमाम सरकारी अस्पताल में डाक्टर्स और नर्सों ने मानवता का परिचय देते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं जो काबिले तारीफ है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष अमित जैन एवं शेरू पचौरी, मंडल उपाध्यक्ष डिंपल दीक्षित एवं रवि बाजपेई, मंडल मंत्री सूरज बरुआ, अरविंद जैन एवं राहुल गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

महाकाल लोक भ्रष्टाचार और सतपुड़ा भवन की आग पर कांग्रेस हुई उग्र! 24 जून को कांग्रेस करेगी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Headlines Today24

एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर नर्सों ने दिया धरना

Headlines Today24

अवैध देशी अधिया बंदूक के साथ स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Headlines Today24