26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर देंगे एकता का संदेश- रामशेष बघेल

भिण्ड,पवन शर्मा

मेहगांव में अहिल्याबाई होलकर जयंती को लेकर बघेल समाज की बैठक हुई संपन्न

भिण्ड। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर जिले की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 31 मई को चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को समाज द्वारा मेहगांव विधान सभा की बैठक का आयोजन सीआरटी पैलेस वनखंडेश्वर रोड पर बघेल समाज समाज द्वारा किया गया। बैठक में बघेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने जानकारी देते हुए बताया 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी। इस बार देवी अहिल्या बाई की जयंती पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालय पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष राम शेष बघेल ने आगे बोलते हुए बताया कि 31 मई के दिन मेहगांव, गोहद, लहार, अटेर से सुबह 10:00 बजे चल समारोह निकाला जाएगा, जिसका समागम दोपहर 2:00 बजे भिंड शहर की पुरानी गल्ला मंडी में होगा। जहां से विधानसभा का चल समारोह स्वतंत्र नगर स्थित देवी अहिल्या बाई समाधि स्थल पर पहुंचेगा। जहां पर देवी अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

रामशेष बघेल ने कहा इस बार देवी अहिल्या बाई की जयंती और चल समारोह में सर्व समाज के लोग शामिल हो इसके लिए उनको आमंत्रित करेंगे। चल समारोह द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर एकता का संदेश देना है।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल , अध्यक्षता पूर्व पार्षद तुलाराम बघेल, विशिष्ट अतिथिपूर्व जनपद सदस्य सुंदर पाल सिंह बघेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिलाष सिंह बघेल,पार्षद हेमंत गुर्जर, हवलदार सिंह बघेल सरपंच, पूर्व सरपंच अरविंद बघेल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह बघेल, मनीष शिवहरे, मेहगांव विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश बघेल, प्रदीप बघेल, राजेश बघेल, मस्तान बघेल, मुकेश बघेल ,संदीप बघेल, आनंद बघेल, जयवीर बघेल केदार बघेल ,नरेंद्र बघेल , अनुराग बघेल, बहादुर बघेल ,सोनू बघेल, अमृतलाल बघेल ,सत्यवीर बघेल, डॉ नवल सिंह नरवरिया, जितेंद्र बघेल, अफसर खान, आदिराम श्रीवास, बुद्धे बघेल, केदार बघेल, बलवीर बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला एकमात्र संगठन है अभाविप – अमन भारद्वाज

Headlines Today24

संस्कारों से ही बच्चों का आंतरिक विकास संभव- आशा भदौरिया

Headlines Today24

साध्वी देवादिति के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ पतंजलि का दो दिवसीय योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर

Headlines Today24