37.1 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

यहां आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, इस रिटायर्ड फौजी ने भारी जनबल के साथ पेश की अपनी दावेदारी

परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है और वह प्रदेश में सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कह रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल भिंड पहुंचीं, जहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक कई लोगों ने भी उनका स्वागत सत्कार किया। भिंड में हुआ स्वागत सत्कार देखकर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल भी अभिभूत हो गईं।

भिंड में हुए स्वागत समारोह में सबसे ज्यादा संख्या बल दिखाया जयदीप सिंह राजावत ‘फौजी’ ने। वह सेना से रिटायर्ड फौजी हैं और वह राजनीति में आकर समाज सेवा करने की इच्छा रखते हुए अबकी बार फौजी सरकार का नारा बुलंद कर इस बार चुनाव लड़ने के मूड में हैं। जयदीप सिंह राजावत का कहना है कि अभी तक भिण्ड विधानसभा की राजनीति चंद परिवारों के बीच सिमटी हुई है। ऐसे में यह लोग भिंड के विकास की जगह अपना विकास करते नजर आ रहे हैं। इसलिए सेना से रिटायर होने के बाद वह राजनीति में आकर ईमानदारी से जिले का विकास करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने की ठानी है।

जयदीप सिंह फौजी निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली और दिल्ली एवं पंजाब में उसके द्वारा किये जा रहे कार्यों से वह प्रभावित हैं। ऐसे में उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल का भारी भीड़ के साथ सबसे जोरदार स्वागत कर यह जता दिया कि उनके पास जन बल भी पर्याप्त है। जयदीप सिंह फौजी बताते हैं कि वह आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली से बहुत प्रभावित हैं, ऐसे में उन्हें खुशी होगी अगर वह आम आदमी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़कर और चुनाव जीतकर पार्टी के साथ मिलकर जिले का विकास करेंगे।

Headlines Today 24

Related posts

पाठक एवं खान ने मनाया भिंड एसपी चौहान का जन्मदिन

Headlines Today24

इन सरकार की शरण में पहुंचे यह सरकार, यहां के मुख्यमंत्री ने पत्नी सहित की पूजा अर्चना, लोगों का कहना- कर्नाटक जैसी हार से बचने कर रहे मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना

Headlines Today24

मनुष्य पुरुषार्थ करे तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं- शंकराचार्य

Headlines Today24