30.7 C
Bhind
October 26, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

ग्वालियर-भिण्ड-इटावा रेलवे लाइन हुई विद्युतीकृत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। गुना-इटावा रेल परियोजना पर बिरलानगर से उदी मोड़ तक 111 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए विद्युतीकरण कार्य का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा से वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान भिण्ड रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद संध्या राय मौजूद रहीं। वहीं विधायक संजीव सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी इसमें शामिल हुए।

इस दौरान बोलते हुए सांसद संध्या राय ने कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भिण्ड रेलवे स्टेशन परिसर में 9.88 करोड़ रुपये की लागत से गुड्स शेड का निर्माण भी किया जाएगा।

सांसद संध्या राय ने कहा कि भिण्ड रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशन के पास अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज भी बनेगा और घोषणा के अनुरूप मेमू ट्रेन भी जल्द शुरू की जाएगी। भिण्ड से भोपाल और भिण्ड से दिल्ली सवारी रेल गाड़ी चलाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से बराबर संपर्क किया जा रहा है। सांसद संध्या राय ने बताया कि अमृत योजना काल में भिण्ड रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय प्रतिक्षालय का निर्माण भी किया जाएगा।

विधायक ने की भिण्ड-कोंच लाइन निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने सांसद का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग की कि भिण्ड से कौंच रेलवे लाइन का सर्वे हो चुका है। सर्वे कार्य पर 6.30 करोड़ रुपए भी खर्च हो चुका है। यदि भिण्ड से कौंच रेल खंड पर निर्माण कार्य पूर्ण कर यातायात शुरू करवा दिय जाए तो बुंदेलखंड से सीधा जुड़ाव हो जाएगा और भिण्ड जंक्शन बन जाएगा। उन्होंने कहा कि नया रेलवे स्टेशन बन जाने के बाद पुराने स्टेशन परिसर की जमीन बेकार पड़ी है। इस जगह का सदुपयोग करते हुए एक शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाए।

समारोह में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, शिवशंकर समाधिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, कृष्णकांता तोमर, रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य संजीव कांकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सुनील सिंह भदौरिया, नपा उपाध्यक्ष भानु सिंह भदौरिया आदि मंचासीन रहे।

Headlines Today 24

Related posts

गंदगी को देख बोलीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ‘स्वच्छता की बैंड बजा रखी है और जुट गईं सफाई में

Headlines Today24

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के 5 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Headlines Today24

A Comprehensive Guide to Navigating the Unibet Platform