35 C
Bhind
March 14, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

कॉंग्रेस द्वारा आयोजित समाज जोड़ो सम्मेलन कॉंग्रेस को मजबूती प्रदान करेगें : जयश्रीराम बघेल

भिण्ड,पवन शर्मा

11 अप्रैल को होगा मेहगांव में सामाजिक सद्भावना सम्मेलन का आयोजन

रविवार को नवीन जेल रोड (हरवंश का खोड़) फल मण्डी के पास कार्तिक नगर में बदन सिंह बघेल के बाड़े में बघेल (पाल) समाज द्वारा सी०आर०टी० पैलेस वनखण्डेश्वर रोड़ मेहगाँव में आयोजित विशाल सदभावना सम्मेलन की तैयारी की जानकारी देने हेतु पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया
जिसमें मप्र कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री जयश्रीराम बघेल एडवोकेट एवं मप्र युवा बघेल पाल समाज के अध्यक्ष रामशेष बघेल ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मप्र कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मप्र कॉंग्रेस समाज समन्यवय प्रकोष्ठ बघेल पाल समाज का गठन कर अटेर क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक हेमन्त कटारे की अनुशंसा से बघेल पाल समाज के लिए जयश्रीराम बघेल को प्रदेश संरक्षक एवं रामशेष बघेल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों ने बताया है कि भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के अध्यक्ष मल्लकाअर्जुन खडगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी तथा मप्र कॉंग्रेस कमेठी के अध्यक्ष कमलनाथ की भावना के अनुरूप मप्र में बघेल पाल समाज एवं अन्य समाजों को भी कॉंग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने एवं उनके संरक्षण के लिए कार्य करेगें। बघेल ने बताया है कि टीकमगढ़ एवं मुरैना में कॉंग्रेस समाज समन्यवय प्रकोष्ठ की विशाल आमसभा सम्पन्न हो चुकी है। जिसमें दोनों प्रदेश पदाधिकारियों ने शिरकत की थी। 11 अप्रैल को सीआरटी पैलेस वनखण्डेश्वर रोड़ मेहगांव में बघेल पाल समाज द्वारा विछड़ावर्ग, अनु०जाति, अल्पसंख्यक समाज के समन्यवय हेतु महात्मा ज्योतिराव फुले की जयन्ति के उपलक्ष में विशाल सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन के आयोजक बडी संख्या में जिले भर में भ्रमण कर सम्मेलन में उपस्थिति हेतु सम्पर्क कर रहे है।

मुख्य अतिथि एड.जयश्रीराम बघेल एवं अध्यक्ष रामशेष बघेल का काफिला गोले का मंदिर ग्वालियर से चलकर मालनपुर, गोहद चौराहा होते हुए मेहगाँव आम सभा में पहुंचेगा। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जावेगा। शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना प्रभारी मालनपुर, थाना प्रभारी गोहद चौराहा, थाना प्रभारी मेहगाँव को कार्यक्रम के आयोजक द्वारा जानकारी दे दी गयी है।
श्री बघेल ने बताया है कि मप्र में जंगलराज कायम है आम जनता मेहगाई से नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार संविधान विरोधी एवं प्रजातंत्र विरोधी होकर तानाशाही शासन की तरह काम कर रही है। मप्र सरकार पूरी तरह कर्ज में डूबकर दिवालिया होने की स्थिति में है। इस लिए शासकीय सम्पत्ति एवं उपकर्मों को बेचना प्रारंभ कर दिया है।
कॉंग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एवं समाज जोड़ो सम्मेलन जैसे कार्यक्रम चलाकर जनजागृति पैदा कर रही है। कॉंग्रेस पार्टी जाति धर्म भाषा क्षेत्रियता से ऊपर उठकर अनेकता में एकता बनाये रखने के लिए कृति संकल्पित है। कॉंग्रेस पार्टी जनकल्याणकारी संस्था होकर जनहित में सत्ता पक्ष की जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध सदैव संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,अटेर जनपद के पूर्व अध्यक्ष अरविंद बघेल, कांग्रेस नेता महेश जाटव, विकलांग बल के सौरभ पाल सहित अनेक सामाजिक लोग मोजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ आज दोपहर दो बजे पहुंचेंगे परा गांव स्थित अमन आश्रम

Headlines Today24

यादव समाज के संभागीय युवा अध्यक्ष ने किया संतजनों का सम्मान

Headlines Today24

सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में देश में 150 वी रेंक की प्राप्त

Headlines Today24