27 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डभोपालमध्यप्रदेशराजनीति

बैनर में विशिष्ट अतिथि के पदनाम में लिखा था ‘भतीजे राज्यमंत्री’, कांग्रेस ने भाजपा पर उठाए सवाल

 

21 जून को मध्यप्रदेश में शुरू किए गए वैक्सीनेशन महा अभियान के दौरान मेहगांव के कृपे का पुरा गांव में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर लगाए गए बैनर में राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया के भतीजे भारत सिंह उर्फ रिंकू भदौरिया के पदनाम को लेकर अब कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर भाजपा पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि “अंधभक्त बताएंगे, यह राष्ट्रवाद है या परिवारवाद?”

दरअसल परिवारवाद को लेकर भाजपा हमेशा कांग्रेस पर हमलावर रही है। लेकिन अब मौका मिलते ही उसी भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। बीजेपी के मंत्री अब परिवारवाद में कांग्रेस से भी आगे दिखाई दे रहे हैं। भिंड जिले में कांग्रेस से भाजपा में आकर मंत्री बने ओपीएस भदौरिया का परिवारवाद का मामला सामने आया है। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री जी के पास लोगों के पास तक जाने का टाइम ही नहीं है, ऐसे में मंत्री जी अपने भतीजे को प्रमोट कर अपनी जगह सरकारी कार्यक्रमों तक में पहुंचा रहे हैं।

मंत्री की जगह उनके भतीजे ने किया वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन

21 जून को महा वैक्सीनेशन अभियान के दिन सरकारी कार्यक्रम में मंत्री जी के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू ने कृपे का पूरा गांव में पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और फूल माला डलवाई। सबसे बड़ी बात यह थी की उद्घाटन के अवसर पर लगवाए गए बैनर में मंत्री ओपीएस भदौरिया को बतौर मुख्य अतिथि दर्शाया गया था तो वहीं मंत्री जी के भतीजे भारत सिंह भदौरिया उर्फ रिंकू विशिष्ट अतिथि के रूप में बैनर पर दर्शाए गये गए थे। कार्यक्रम में मंत्री तो नहीं पहुंचे उनके भतीजे ने पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और माला डलवा कर फोटो खिंचवाया

बैनर में लिखी एक लाइन पर कांग्रेस ने ली चुटकी

इस समय एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस में लिखी गई एक लाइन पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। वह लाइन है मंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे का पदनाम। कार्यक्रम में लगाये गये बैनर पर लिखा था “विशिष्ट अतिथि माननीय डॉ भारत सिंह भदौरिया ‘रिंकू’ (भतीजे राज्यमंत्री)। यह फोटो कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत इसको ट्वीट करते हुए भाजपा पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने ट्वीट में लिखा “21 जून को भिंड में टीकाकरण अभियान में मुख्यअतिथि के तौर पर राज्यमंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ने हिस्सा लिया,विशेष अतिथि थे उनके भतीजे डॉ.भारतसिंह,उनके पद को लेकर बैकड्रॉप पर बाकायदा लिखा था “भतीजे राज्यमंत्री!” अंधभक्त बताएगें- यह राष्ट्रवाद है या परिवारवाद?”

 

 

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया गर्म जोशी से स्वागत

Headlines Today24

पटवारी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भरी बारिश में बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

14 को भिण्ड में होगी मायावती की आमसभा

Headlines Today24