25.6 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

इंटक प्रदेश अध्यक्ष ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

पवन शर्मा,

भिण्ड। इंटक कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाहा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि घरेलू रोजमर्रा की जरूरतों के पदार्थों के दाम लगातार बेतहाशा बढ़ रहें हैं। जबकि भाजपा विकास यात्रा के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है और अपनी फजीहत भी करा रही है। शांति कुशवाहा ने मातृशक्ति से कहा कि आप अपनी बेटी पर एक बार विश्वास करें आपके सुख दुख में हमेशा वह साथ रहेगी। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सोनकली, माया, रामबेटी, कुसुम लता, जिगर दुलारी, फूलवती, एलएस पवन चौरसिया, राजेश कुमार शाक्य, हातिम सिंह, जितेंद्र सिंह, राजाराम, सुरेंद्र कुमार, अकबर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर नर्सों ने दिया धरना

Headlines Today24

काँग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पहुंचे पंडोखर धाम, भक्त के पर्चे के जरिये पूर्व विधायक को मिला यह आशीर्वाद

Headlines Today24

सिटी कोतवाली ट्रांसफर हुए गोहद चौराहा थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा का विदाई समारोह संपन्न

Headlines Today24