22.3 C
Bhind
September 22, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन

विजेता प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार

खेलो भिंड थीम पर किया गया था कार्यक्रम आयोजित,

जिलेभर से एक हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

राहुल तिवारी,

भिंड। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन समारोह शहर के एमजेएस स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियांभी दी गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिंड नगर पालिका अध्यक्षा वर्षा बाल्मीकि, शिक्षा विभाग से सत्यभान सिंह भदोरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन सिंह जादौन, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, संभागीय अध्यक्ष, संभागीय सचिव कुलदीप सिंह भदौरिया, वरिष्ठ जन राम मोहन शर्मा, ग्वालियर जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, एसोसिएशन जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव में पूरे भिंड जिले के प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस महोत्सव में प्रतिभागियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 500 मीटर की दौड़, कबड्डी, खो-खो, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप, शॉट पुट आदि खेलों का आयोजन किया गया।

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन सिंह जादौन ने कहा कि खेल छात्र जीवन में अति आवश्यक हैं, क्योंकि खेल हमें हमेशा फिट रखते हैं।हमें एक अच्छे कोच की निगरानी में ही किसी खेल की तैयारी करनी चाहिए। जीवन सिंह जादौन ने कहा कि एक अच्छे खिलाड़ी की प्रतिस्पर्धा किसी अन्य से ना होकर स्वयं से ही होती है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि आज इस एमजेएस  स्टेडियम के ग्राउंड में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा भिंड जिले में एक इतिहास रचा गया है। इसमें प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा छात्र-छात्राओं की खेल भावनाओं को जागृत कर उन्हें फिटनेस का मंत्र दिया गया है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि यह पहली बार है कि इतने बड़े स्तर पर प्राइवेट स्कूलों द्वारा इस प्रकार की खेल गतिविधि में हिस्सा लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 25 दिसंबर वीर बाल दिवस के दिन से इससे भी विशाल खेल महोत्सव का आयोजन किया जाता रहेगा।

इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष संजीव पांडे, जिला संगठन मंत्री राजपाल सिंह, संरक्षक अशोक शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र तिवारी, अमन देपुरिया, सुधीर सविता, अरविंद सेंगर, प्रदीप कुमार, चंद्रशेखर सिंह, भिंड ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, संजय गुप्ता, दिनेश नरवरिया, उमेश ओझा, प्रियंका गोयल, ज्योति जैन, अनिल जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

मूंगफली का फड़ लगाने पर दबंगों ने युवक की लाठी डंडों से की मारपीट, वीडियो वायरल

Headlines Today24

सर्व समाज जनसेवक संगठन के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Headlines Today24

व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला एकमात्र संगठन है अभाविप – अमन भारद्वाज

Headlines Today24