26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
देश

प्रधानमंत्री मोदी की माँ पंचतत्व में विलीन, मोदी ने दी मुखाग्नि

Gandhinagar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका आज तड़के साढ़े 3 बजे निधन हो गया था। जिसकी सूचना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ट्वीट कर सभी को दी। अपनी मां को नरेंद्र मोदी ने मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में भी पार्थिव देह के करीब ही बैठे रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके अपनी माँ हीरा बा के निधन की जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर लिखा ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।’


उन्होंने आगे लिखा ‘मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी जो हमेशा याद रहती है कि ‘काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से’। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था।’ मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे। उस दौरान हीराबा के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया।

देश के प्रति समर्पित सोच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रभक्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपनी मां को मुखाग्नि देने के बाद वह फिर से पहले से निर्धारित कार्यों में जुट गए।

Headlines Today 24

Related posts

ब्रिटेन पर भारत की शानदार जीत

Headlines Today24

ग्वालियर-भिण्ड-इटावा रेलवे लाइन हुई विद्युतीकृत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Headlines Today24

कथित पटवारी भर्ती घोटाले सहित अन्य घोटालों को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

Headlines Today24