19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर पुलिस प्रशासन का हल्ला बोल, 3 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक पोकलेन जब्त

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले की अमायन थाना पुलिस द्वारा देर रात रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर थाने में रखा गया वहीं गुरुवार सुबह को माइनिंग विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बरैठी खुर्द खदान से एक पोकलेन मशीन को पकड़ा है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन के इन मामलों में माइनिंग विभाग द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश भर में चल रहीं अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देश जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को दिए गए हैं। जिसके बाद भिण्ड जिले में भी कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रहीं हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जहां अमायन थाना प्रभारी सुनील सिकरवार द्वारा बुधवार देर शाम तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा और माइनिंग विभाग को कार्यवाही के लिए सौंपा वहीं सूचना प्राप्त हो रही थी कि रेत माफियाओं द्वारा बरेठी खदान पर पोकलेन मशीन के द्वारा रेत निकाला जा रहा है। जिसके बाद माइनिंग विभाग एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए छापामार कार्यवाही की तो पोकलेन मशीन खदान पर पकड़ ली गई। जिसको थाना लेकर आगे की कार्यवाही माइनिंग विभाग द्वारा की जा रही है।

Headlines Today 24

Related posts

फिसलकर कुँए में गिरी 16 वर्षीय बालिका, डायल 100 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

Headlines Today24

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी बाजपेयी जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी- संजीव नायक

Headlines Today24

महर्षि अरविंद की जयंती पर जन अभियान परिषद का जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

Headlines Today24