23.2 C
Bhind
August 26, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

अपराधो पर अंकुश हेतु तथा अपराधियों की तलाश हेतु सिटी कोतवाली पुलिस ने की रात्रि चेकिंग

भिण्ड, पवन शर्मा

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय निशा रेड्डी के निर्देशन में अपराधियों की तलाश तथा अपराधों पर अंकुश हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा द्वारा गौरी सरोवर किनारे रात्रि में आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान आने जाने वाले वाहनों तथा लोगों को चेक किया गया। रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमते लोगों से पूछताछ उपरांत बिना काम के रात्रि में ना घूमने की हिदायत दी। गौरी सरोवर से आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया गया।

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार रात्रि में भ्रमण कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा ने सभी आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि आप भी अपने आस पास अपराधिक गतिविधियां होते देखते हैं तो सीधे उनके मोबाईल नंबर 9300599021 पर अवगत करा सकते है ।

Headlines Today 24

Related posts

उपनेता प्रतिपक्ष पर एफआईआर के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर की मामला वापस लेने की मांग

Headlines Today24

कर्ज में डूबे स्कूल संचालक ने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Headlines Today24

शहर जिला कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Headlines Today24