30 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

छात्राओं द्वारा बनाई गई ऐसी सुंदर रंगोली के जरिये दी गई यातायात नियमों की जानकारी

पवन शर्मा,

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में यातायात जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत भिण्ड यातायात प्रभारी रणजीत सिंह सिकरवार के तत्वावधान में एमजेएस कॉलेज की छात्र-छात्राओं के द्वारा इंदिरा गाँधी चौराहे पर रंगोली, चित्रों, पोस्टर के माध्यम से यातायात नियमों की अवहेलना से होने वाले नुकसान को दर्शाया गया। इस दौरान सीएसपी निशा रेड्डी एवं डीएसपी पूनम शर्मा मौजूद रहीं।

ट्रैफिक टीआई रणजीत सिंह सिकरवार ने बताया कि यातायात जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत इंदिरा गाँधी चौराहे पर एमजेएस कॉलेज की छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन व उसके संकेत बनाकर लोगों को जागरूक किया गया। सूबेदार नीरज शर्मा की मौजूदगी में बनाई गईं इस रंगोली में यातायात के संकेतों को दर्शाते हुए उनका पालन करने का संंदेश दिया गया। साथ ही यातायात प्रभारी रणजीत सिंह सिकरवार द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बाइक व चारपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए।

इस दौरान छात्राओं ने ‘जब तक नहीं होगी यातायात नियमों में सख्ती, नहीं मिल सकती दुर्घटनाओं से मुक्ति’ जैसे स्लोगन के माध्यम से चालकों को जागरूक किया। ट्रैफिक टीआई रणजीत सिकरवार ने कहा कि बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं।

Headlines Today 24

Related posts

सामाजिक समरसता से ही जातिगत विद्वेष दूर होगा- संजीव नायक

Headlines Today24

भिंड दतिया लोकसभा का प्रभारी यादव और सह प्रभारी बने पाठक, विष्णु एवं प्रिंस

Headlines Today24

नेशनल हाईवे को सिक्स लेन की मांग के लिए आंदोलन को लेकर शनिचरा पर हुई संत समाज की बैठक

Headlines Today24