18.7 C
Bhind
November 1, 2026
Headlines Today 24
इंदौरक्राइममध्यप्रदेश

ट्रैफिक पुलिस कर्मी से भिड़े युवक-युवती, फिर उनके साथ हुआ ऐसा जो सपने में भी नहीं सोचा होगा

इंदौर। शहर के भमोरी चौराहे पर ट्रैफिक की व्यवस्था संभाल रहे एक पुलिसकर्मी से बाइक सवार युवक युवती भिड़ गए और उसके साथ झूमा झटकी कर दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी की शिकायत पर विजय नगर थाना में युवक युवती के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों युवक युवती अपने आपको पति-पत्नी बता रहे थे।

दरअसल विजय नगर थाना क्षेत्र के भमोरी प्लाजा चौराहे पर प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह ठाकुर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक युवक-युवती ने रोके जाने के बावजूद चौराहे को क्रॉस करने की कोशिश की। लेकिन एक्टिवा सवार युवक-युवती को रोकने पर वह पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने लगे। मामला इतना बढ़ा कि अपने आपको पति-पत्नी बता रहे युवक-युवती पुलिसकर्मी के साथ झूमा छटकी और मारपीट पर उतर आए।

इंदौर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से उलझते युवक-युवती

इसका वीडियो भी किसी शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। जिसके बाद फरियादी पुलिसकर्मी की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले तो अपने आपको पति पत्नी बता रहे युवक युवती ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जमकर हावी हो रहे थे। लेकिन पुलिस थाने पहुंचते ही दोनों की हवा निकल गई और फिर पुलिस से हाथ जोड़ते नजर आए।

बाइट- रणजीत सिंह, प्रधान आरक्षक, यातायात विभाग

बाइट- रविंद्र सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी इंदौर

विजय नगर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह गुर्जर
Headlines Today 24

Related posts

प्रतिबंध के बावजूद शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग, फिर हुआ ऐसा

Headlines Today24

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी NPS प्राप्त कर्मचारियों को संयुक्त आंदोलन में साथ आने की अपील की

Headlines Today24

Erfahrungen mit dem Wettanbieter Interwetten im Überblick