32 C
Bhind
June 13, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिला पुरुषों की लंबी लाइन, कलेक्टर एसपी कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा

परानिधेश भारद्वाज

मध्यप्रदेश में लंबे समय के बाद होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हुआ जो सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।
भिण्ड जिले के लहार एवं मिहोना क्षेत्र में पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। यहां पर प्रशासन की वह अपील भी सार्थक होती नजर आई जिसमें कहते हैं ‘पहले मतदान फिर दूसरा काम’।

भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने भी सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया है और मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान का जायजा ले रहे हैं।

दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी इन अधिकारियों ने की है। अधिकारियों ने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह किसी प्रकार की शरारत या मतदान को प्रभावित करने की कोशिश ना करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- डॉ सतीश कुमार एस, कलेक्टर

बाइट- शैलेंद्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया गर्म जोशी से स्वागत

Headlines Today24

झारखंड सरकार द्वारा सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में जैन मुनि के नेतृत्व में जैन समुदाय हुआ लामबंद

Headlines Today24

मेहगांव विधानसभा में भाजपा का सारथी! इन नामों में कशमकश

Headlines Today24