22.7 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेशराजनीति

यंग इंडिया के बोल के माध्यम से युवाओं को मिलेगा राजनीति में अवसर

प्रतियोगिता में चयनित युवा मंच के माध्यम से रख सकेंगे अपनी बात

भिण्ड। बदलते दौर में युवा राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रेली हो, धरना प्रदर्शन हो या किसी शासकीय कार्यालय का घेराव हर क्षेत्र में युवाओं में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। लेकिन उन्हें मंच पर बोलने का मौका नहीं मिल पाता है, ऐसे में वह अपनी बात रखने से वंचित रह जाते हैं। युवाओं के इसी जोश को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यंग इंडिया के बोल सीजन 2 को प्रारंभ किया है। यह बात युवा कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रवक्ता अभिराज शर्मा ने गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों से कही।
अभिराज शर्मा ने कहा कि ‘यंग इंडिया के बोल’ केवल एक भाषण प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह अभिव्यक्ति का मंच है। जिस दौर में सरकार लोगों की बोलने की स्वतंत्रता छीनने का काम रही, उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मंच और अवसर प्रदान कर रही है। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण जैसे अनेकों ज्वलंत मुद्दे हैं। लेकिन सरकार अपनी विफलताओं एवं निकम्मेपन को छुपाने के लिए इन मुद्दों पर चर्चा और बहस करने के बजाय जनता को फिजूल के मुद्दों में उलझाकर उनका ध्यान भ्रमित करने का काम कर रही है। ऐसे में यह मंच देश के युवाओं की मुखर आवाज बनेगा। यह राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। देश के आम युवाओं के वक्तव्य कौशल को बढ़ावा देना व उन्हें राजनीति की मुख्यधारा से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य व उद्देश्य हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से आशीर्वाद शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्की कुशवाह,पार्षद राकेश, जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह कुशवाह, एनएसयूआई शिवांश शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

Recenze online kasina Betano v českém prostředí

30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया पीआईयू का एसडीओ

Headlines Today24

भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को प्रशासन द्वारा जबरन उठाना लोकतंत्र की हत्या – कटारे

Headlines Today24