26.8 C
Bhind
July 25, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

थाना परिसर के बाहर गोली मारने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

भिण्ड जिले के ऊमरी थाना परिसर के पास ही गोली मारने वाले 19 वर्षीय आरोपी दीपक यादव को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए दीपक ने राकेश यादव पर गोली चलाई थी जो उसके सिर के पिछले हिस्से को छूती हुई निकल गई, जिससे वह बाल बाल बच गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी थी। और महज 24 घंटे के अंदर ही आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली।
थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर के अनुसार आरोपी का घायल राकेश यादव से पुराना विवाद चल रहा था। दीपक के पिता वीरेन्द्र की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी जिसका आरोप राकेश यादव के ऊपर भी लगा था और इसी आरोप के चलते वह जेल में भी गया था, जो बाद में जमानत पर जेल से रिहा हुआ। लेकिन दीपक अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता था और उसने गुरुवार को मौका पाकर राकेश यादव पर थाना परिसर से कुछ दूरी पर ही देशी कट्टे से फायर कर दिया। हालांकि इसमें वह बाल बाल बच गया।


 

Headlines Today 24

Related posts

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिला पुरुषों की लंबी लाइन, कलेक्टर एसपी कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा

Headlines Today24

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

Headlines Today24

गौरी सरोवर में नौका चलाकर कलेक्टर ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Headlines Today24