30 C
Bhind
July 18, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

5000 रुपए के ईनामी आरोपी को 315 बोर के अवैध देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भिण्ड जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मौ थाना अंतर्गत झांकरी चौकी प्रभारी द्वारा हत्या के प्रयास के आरोप में फरार पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी गोहद सौरभ कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी मौ सुधीर कुशवाह के नेतृत्व में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में प्रभारी झांकरी चौकी उपनिरीक्षक अजय सिंह यादव और उनकी टीम द्वारा हत्या के प्रयास के फरार ईनामी आरोपी सोनू गुर्जर पुत्र अमरसिंह गुर्जर नि अतरसोहा थाना मौ को थाना के अ.क्र. 58/22 धारा 307, 294, 34 भादवि 25/27आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में झांकरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह यादव, प्र. आर. इरशाद, आर. धर्मेंद्र आर. जहीर, आर. ओमवीर आर. सुनील की सराहनीय भूमिका रहीं है।

Headlines Today 24

Related posts

12.30 बजे तक मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें होंगीं आपके सामने!

Headlines Today24

रक्षाबन्धन के दिन एक आरोपी से पकड़ी इतनी अवैध शराब

Headlines Today24

पहला सुख, निरोगी काया: डॉ हिमांशु बंसल

Headlines Today24