25.6 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
धर्म

1 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां हुईं शुरू

भिण्ड। हर वर्ष की भांति इस बार भी शिव बारात की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी गयी हैं। इस बार भी पूर्व के नवाचारों से और आगे बढ़ते हुए उक्त महोत्सव को और बेहतर बनाने का द्रण निश्चय लेकर आयोजक तैयारियों में लग गए हैं।
श्री शिव बारात आयोजन समिति ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 1 मार्च को शहर में निश्चित रूपरेखा के तहत विशाल एवं भव्य शिव बारात गौरी किनारा कालेश्वर मंदिर घाट से शुरू होकर वनखण्डेश्वर मंदिर तक निकाली जाएगी। तत्पश्चात वनखण्डेश्वर मंदिर पर शिव-पार्वती का विवाह आयोजित किया जाएगा। साथ ही झांकियों एवं आध्यात्मिक नृत्य मंचन किया जाएगा जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ साथ आसपास के जिलों से भी हज़ारों श्रद्धालुजन भी शामिल होंगे।
समिति ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 28 फरवरी को काली माता मंदिर पर दोपहर 2 बजे से शिव पार्वती की हल्दी रस्म एवं मंगलगीत का आयोजन किया जाएगा। मंडप आयोजन में कढ़ी भात का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि भव्य शिव बारात के लिए आगरा से विशाल रथ का प्रबंध किया जा रहा है। बारात में बाहर से बैंड की विशाल श्रृंखला एवं झांकियों की व्यवस्था की गई है। शिव बारात के स्वागत हेतु शहर में जगह जगह भव्य एवं विशाल तोरण द्वारों को लगाया जाएगा।
श्री शिव बारात आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुजनों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त सभी कार्यक्रमों में सहभागिता कर धर्मलाभ लेवें।

Headlines Today 24

Related posts

शिक्षा व संस्कारों के साथ भारतीयता का अद्भत संगम है सरस्वती शिशु मंदिर- आलोक दैपुरिया

Headlines Today24

शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ आज दोपहर दो बजे पहुंचेंगे परा गांव स्थित अमन आश्रम

Headlines Today24

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र शीतल सकोरा अभियान को बना रहे सफल

Headlines Today24