24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन का नाम अमृत उद्यान करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला- अतुल रमेश पाठक

पवन शर्मा,

भिंड: केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रख दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने मोदी सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने बताया कि मुगल गार्डन जो अब अमृत उद्यान नाम से जाना जाएगा उसमें हर साल देश-विदेश से लोग फूलों की खूबसूरती देखने पहुंचते हैं।

देश के आजादी के 75 साल के मौके पर भारत के राष्ट्रपति भवन के सभी बगीचों को ‘अमृत उद्यान’ कहा जाएगा। पाठक ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने आजादी के अमृतकाल में गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मोदी सरकार को हार्दिक आभार एवं बधाई।

Headlines Today 24

Related posts

स्पाइसजेट की कई नई उड़ानें शुरू, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया औपचारिक उदघाटन

Headlines Today24

यहां के बालक-बालिकाएं हैं अद्भुत प्रतिभा के धनी है- आईएएस राजीव शर्मा

Headlines Today24

●भिंड शहर में 18 फरवरी को निकलेगी भव भव्य शिव बारात

Headlines Today24