31.4 C
Bhind
May 31, 2026
Headlines Today 24
ग्वालियरदेशमध्यप्रदेश

यहां NCC और NSS के छात्र करेंगे चुनाव में ड्यूटी, दी गई ट्रैनिंग

नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव में इस बार ग्वालियर जिला पुलिस प्रशासन एक अनोखा प्रयोग करने जा रहा है। मतदान के लिए प्रशासन इस बार एनसीसी और एनएसएस के छात्र छात्राओं को विशेष पुलिस अधिकारी बनाने जा रहा है। ट्रेनिंग के बाद अब चुनाव में इनकी ड्यूटी लगाई जाएगी।

दरअसल हर बार चुनावों में स्टाफ की कमी से प्रशासन को जूझना पड़ता था, लेकिन इस बार इसके लिए एनसीसी और एनएसएस के छात्र छात्राओं को ट्रेनिंग दी गई है। इससे ग्वालियर में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान इस बार पुलिस और प्रशासन के पास स्टाफ की कमी नहीं रहेगी। इसके लिए जिला प्रशासन एक अनोखा प्रयोग करने जा रहा है। एनएसएस के 352 और एनसीसी के 85 छात्र छात्राओं को मिलाकर कुल 437 छात्र छात्राओं को ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी के अटल सभागार में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ट्रेनिंग दे दी गई है। अब मतदान के दिन इन सभी की ड्यूटी लगाई जाएगी।

हालांकि इन छात्र-छात्राओं की ये नियमित नहीं बल्कि अस्थाई ड्यूटी है। ड्यूटी के बाद इन्हें एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं अच्छा काम करने पर इन्हें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस ट्रेनिंग के बाद एनसीसी और एनएसएस के छात्र छात्राएं काफी खुश नजर आ रहे हैं।

एनसीसी और एनएसएस के इन छात्र-छात्राओं की ड्यूटी मतदान केंद्र के अलावा पूरे परिसर में लगाई जाएगी, जिससे आने जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा सके। हालांकि ड्यूटी के दौरान ये अकेले नहीं रहेंगे बल्कि एक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेगा। ट्रेनिंग के दौरान इन्हें ड्यूटी की बारीकियां समझाईं गईं हैं। इसके अलावा लोगों से व्यवहार कुशलता, जरूरतमंद की मदद करना और आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करना भी समझाया गया है।

Headlines Today 24

Related posts

भारत विकास परिषद ने “भारत को जानो” का शाखा स्तरीय प्रश्न मंच कराया सम्पन्न

Headlines Today24

Guide Complet sur Stake Casino : Jeux, Bonus et Avis

अग्रवाल विद्या मंदिर की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Headlines Today24