35.6 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
देश

अतीक अहमद और उसके भाई की गोलियों से भूनकर हत्या, पुलिसकर्मी भी घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया और पूर्व बाहुबली सांसद अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या कुछ युवकों ने गोली मारकर की है। घूमनगंज इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हमले में यूपी पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। इसी दौरान उनपर हमला कर दिया गया। हमलावर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या उस वक्त की गई जब उन्हें प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के बाहर दोनों को गोली मारी गई।

इस पूरे मामले की सूचना पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद डीजीपी ने मुख्यमंत्री को घटनाक्रम की सूचना दी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे घटनाक्रम पर संज्ञान लेते हुए उस पर नजर बनाए हुए हैं।

Headlines Today 24

Related posts

व्यापम कांड में फर्जी प्रवेश लेने वाले आरोपी सौरभ सचान को हुई सजा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने की थी शिकायत

Headlines Today24

पचनद पर 151 फ़ीट लंबा तिरंगा फहराकर चंबल के क्रांतिकारियों को दी गई सलामी

Headlines Today24

संजय राउत पर कसेगा ईडी का शिकंजा! 1034 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

Headlines Today24