25.9 C
Bhind
September 18, 2026
Headlines Today 24
क्राइमरायसेन

पत्नी के थे युवक से अवैध संबंध, पति ने उठाया खौफनाक कदम

रायसेन जिले में हत्या से सनसनी फैल गई है. एक युवक की पत्नी के दूसरे से अवैध संबंध थे. पति ने उसकी हत्या का प्लान बनाया. और जब हत्या की तो पता चला कि युवक के पिता की हत्या हो गई. रायसेन जिले में एक युवक ने गलतफहमी में पत्नी के प्रेमी की जगह उसके पिता की हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना रायसेन जिले के भरतीपुर में हुई. आरोपी को लगा कि बलराम सो रहा है और उसने धारदार हथियार से उस पर हमला करना शुरू कर दिया. जबकि, मृतक बलराम नहीं उसका 55 वर्षीय पिता बालकिशन धानक था. सुबह जब परिजन ईंट के भट्टे पर पहुंचे तब उन्होंने खून से लथपथ शव देखा और तत्काल सलामतपुर पुलिस को सूचना दी. एडिशनल एसपी मीणा के मुताबिक, हत्या के बाद करण वहां से फरार हो गया. 12 घंटे बाद पुलिस ने उसे सलामतपुर से गिरफ्तार कर लिया.

एडिशनल एसपी अमृत लाल मीणा ने बताया कि आरोपी करण सिंह धानक की पत्नी के बलराम से अनैतिक संबंध थे. करण सिंह ने कई बार बलराम को समझाया, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद उसने बलराम को मारने का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक हत्या की रात वह सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतीपुर में ईंट के भट्टे पर पहुंचा.12 घंटे बार गिरफ्तार हुआ आरोपी

Headlines Today 24

Related posts

दिनदहाड़े हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी मय हथियार के पुलिस की गिरफ्त में

Headlines Today24

बैंक से पीछा कर चुराए 5 लाख 50 हजार रुपए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदेही आरोपी

Headlines Today24

शराब तस्करों के शातिराना तरीके, दवाई के पेटियों में भरी शराब और खाद-बीज की थमाई रॉयल्टी, ड्राइवर को भी नहीं पता कहाँ तक जाना है

Headlines Today24