19.8 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्डमध्यप्रदेश

गोपाष्टमी पर मंशापूर्ण गोकुलधाम गौशाला में जगतगुरु शंकराचार्य करेंगे आध्यात्मिक प्रवचन

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड शहर में मंशापूर्ण मंदिर के पास स्थित गोकुलधाम गौशाला में पहली बार श्री काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के द्वारा तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन के साथ ही 5 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

दिनांक 1 नवंबर से 3 नवंबर के बीच जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन के द्वारा लोगों में सनातन धर्म जागृति की जायेगी।
पहली बार ऐसा हो रहा है कि गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गायों की सेवा करने वाले मंशापूर्ण गोकुलधाम पर जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा प्रवचन किये जाएंगे। इस अवसर पर धर्म प्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के प्रवचनों का लाभ लेने की अपील की जा रही है।

शंकराचार्य जी के प्रवचन आम कथा भागवत से ऊपर उठकर मनुष्य को आम जीवन में व्यस्त रहते हुए भी किस प्रकार से भगवत भक्ति कर मोक्ष को पाया जा सकता है इसकी व्याख्या की जाती है। अतः लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर स्वामी जी के श्रीमुख से धर्म लाभ लेने की अपील की जा रही है।

Headlines Today 24

Related posts

भगवा छोड़ नीला गमछा ओढ़ा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने

Headlines Today24

गाँधी के देश में सत्ता के खिलाफ सच बोलना अब अपराध -कांग्रेस

Headlines Today24

यहां आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, इस रिटायर्ड फौजी ने भारी जनबल के साथ पेश की अपनी दावेदारी

Headlines Today24