19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्ड

एक्सीलेटर दबाते ही सीधा गौरी लेक में डूबी कार, युवक की मौत, खतरे को भांपकर एक किनारे पर ही कूदा, एक को लोगों ने किया रेस्क्यू

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित गौरी लेक में सोमवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक मारुति ओमनी वैन सीधा गौरी सरोवर में जा समाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक व्यक्ति गाड़ी डूबने से पहले ही कार से कूद गया जबकि एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा लेक में से निकाला गया। जो व्यक्ति लेक से निकाला गया वह नशे में इस कदर धुत था कि पुलिस को भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।

पास ही के चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने कार लेक में डूबने की पुष्टि की। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कार से कूदते हुए भी दिखाई दे रहा है।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिव सिंह यादव के साथ ही डीएसपी पूनम शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। साथ ही एसडीएम उदय सिंह सिकरवार भी मौके पर पहूंचे। अधिकारियों द्वारा एसडीआरएफ की टीम को भी तुरंत रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने जैसे ही कार डूबने की लोकेशन पर रेस्क्यू प्रारंभ किया वैसे ही कुछ ही देर में ही उसे सफलता हाथ मिल गई। कार का गेट एसडीआरएफ के द्वारा फेंके गए हुक में फंस गया। फिर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। जिसमें कार ड्राइवर राहुल दोहरे की ड्राइविंग सीट पर ही मौत हो चुकी थी। उसको परीक्षण के लिए तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें संभवत: तीन ही लोग नजर आ रहे थे। ऐसे में एक व्यक्ति जो बाहर ही कूद गया वह मौके से भाग गया, जिसका नाम कपूरे दोहरे बताया जा रहा है। नीतू दोहरे नामक एक व्यक्ति को गौरी सरोवर से रेस्क्यू कर स्थानीय लोगों द्वारा निकाला गया जो नशे की हालत में कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक राहुल दोहरे, नीतू दोहरे एवं कपूरे दोहरे तीनों ने जमकर शराब पार्टी की। शराब के नशे में पूरी तरह धुत होकर यह लोग गौरी किनारे की तरफ चले। गाड़ी राहुल चला रहा था जबकि कपूरे एवं नीतू गाड़ी में बैठे हुए थे। राहुल दौहरे के एक्सीलेटर पर पैर रखते ही गाड़ी दौड़ पड़ी। लेकिन नशे में धुत राहुल उसकी स्टेरिंग को नहीं मोड़ सका नतीजा यह हुआ कि गाड़ी सीधा गौरी सरोवर में जा समाई। लेकिन पीछे बैठा कपूरे कम नशे में था और वह खतरे को भांप गया, ऐसे में वह है गाड़ी गौरी लेक में गिरने से पहले ही गाड़ी से कूद पड़ा जबकि नीतू गाड़ी लेक में जाने के बाद उससे निकला।

देखिये घटना का सीसीटीवी फुटेज

बाइट- पूनम शर्मा, डीएसपी भिंड

Headlines Today 24

Related posts

श्रीमद्भागवत कथा में प्राची देवी ने बताया योग के महत्व को

Headlines Today24

जात धर्म नही देखेंगे, जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वोट उसी के देंगे – नीलेश शर्मा

Headlines Today24

अटल जी के जन्मोत्सव पर कवि कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में नेताओं पर ली चुटकी और कहा वह भी राजनीति का शिकार हुए

Headlines Today24