24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedधर्ममनोरंजन

इस शनि मंदिर में कुत्ता भी होता है आरती में सम्मिलित, कुत्ते को आरती करते देख हैरान रह जाएंगे आप…

  • परानिधेश भारद्वाज

मध्यप्रदेश में भिण्ड शहर के बीचों-बीच स्थित गौरी सरोवर के किनारे पर स्थित है एक शनि मंदिर। भगवान शनिदेव के इस मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। लेकिन सबसे बड़ी बात जो प्रतिदिन देखने को मिलती है वह यह कि यहां पर एक कुत्ता आरती के समय जरूर आता है और जैसे ही आरती की घंटियां बजती हैं वैसे ही यह कुत्ता भी अपनी आवाज में सुर से सुर मिलाते हुए ऐसा लगता है जैसे वह भी अपने आराध्य शनि देव की आरती गा रहा हो। शनि देव की मूर्ति के ठीक सामने खड़े होकर यह कुत्ता आरती में सम्मिलित होता है। अगर भीड़ ज्यादा हो तो लोगों के डर के चलते वह नजदीक नहीं आता, लेकिन आम दिनों में प्रतिदिन वह आरती में सम्मिलित होता है।

आपको बता दें कि कुत्ते को शनिदेव का वाहन बताया गया है। यही नहीं शनि की दृष्टि होने पर भी ज्योतिष विद कुत्ते को रोटियां खिलाने की सलाह देते हैं। ऐसे मैं यहां पर कुत्ते को अपने स्वामी की भक्ति में लीन देख वास्तव में प्रतीत होता है कि कुत्ता अपने स्वामी की पूजा कर रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EI8guDvkhUQ[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

परशुराम चल समारोह के लिए समाज के युवाओं ने किया वार्ड क्र.1एवं 2 में जनसंपर्क

Headlines Today24

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने दी रोजा इफ्तार पार्टी

Headlines Today24

भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं चल समारोह को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Headlines Today24