26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

हत्या के प्रयास का आरोपी मय हथियार पुलिस की गिरफ्त में

पवन शर्मा,

घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा घटना स्थल से एक 12 बोर की दुनाली बंदूक जप्त

भिण्ड। 20 जनवरी की रात्रि में आपसी विवाद को लेकर एमजेएस मेला ग्राउंड के पास स्थित स्वतंत्र नगर में शिवम शर्मा के दसरथ मैरिज गार्डन में बने ऑफिस के अंदर राम लखन उपाध्याय ने संजय उर्फ संजू सिंह तोमर को एक 315 बोर के देशी कट्टे से जान से मारने की नियत से आपसी रंजिश के कारण गोली मार दी थी, घायल अवस्था में संजय सिंह तोमर को जिला अस्पताल भिंड से ग्वालियर रेफर किया गया था जिस पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 307,506 ताहि के तहत अपराध क्रमांक 25/23 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेंद्र सिंह चौहान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश कुमार खरपूसे ,नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री निशा रेड्डी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा को आरोपी को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर कल दिनांक को हत्या के प्रयास के आरोपी रामलखन उपाध्याय निवासी खिरिया तोर थाना मेहगांव को ग्राम चरथर से गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी से यह हुआ बरामद …..

आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड , एक खाली खोखा। साथ हीघटना स्थल से एक 12 बोर दुनाली बंदूक भी बरामद की गई

आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका ….
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक अतुल सिंह भदोरिया, उपनिरीक्षक देवीदीन अनुरागी, उपनिरीक्षक राजेश गौर, प्रधान आरक्षक अवधेश तोमर, त्रिवेंद्र सिंह, सतेंद्र राजावत, कुलदीप शुक्ला,रामकांत शर्मा,आरक्षक गिर्राज यादव, राहुल राजावत, आनंद त्रिपाठी ,अभिषेक यादव, अमन राजावत ।

Headlines Today 24

Related posts

25 जून को होगा पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान, लहार मिहोना की इतनी पंचायतों में होगी वोटिंग

Headlines Today24

बिना मास्क चलने वाले लोगों पर की गई चालानी कार्यवाही, नहीं सुनी गई किसी की भी सिफारिश, तमाम बहानेबाजी करते नजर आए लोग

Headlines Today24

पटवारी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भरी बारिश में बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24