19 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सिटी कोतवाली ट्रांसफर हुए गोहद चौराहा थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा का विदाई समारोह संपन्न

पवन शर्मा,

भिण्ड। गोहद चौराहा थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शर्मा का तबादला बतौर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली होने के बाद स्थानीय लोगों एवं थाने के समस्त स्टाफ के द्वारा निरीक्षक रविंद्र शर्मा का विदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने माल्यार्पण कर निरीक्षक रविंद्र शर्मा को विदाई दी।

आपको बता दें निरीक्षक रविंद्र शर्मा ने स्थानीय लोगों और थाना स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि सुचारू रूप से व्यवस्थाएं चलाने के लिए मुझे यह सब कुछ करना पड़ता है। यदि मुझसे कोई भूल हुई हो तो उसे क्षमा करना। बाकी सुरक्षा की दृष्टि से मेरे द्वारा सभी कार्यों को किया गया है। मेरी कोई किसी से दुश्मनी नहीं है। बाकी सब थाना स्तर की सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह सब व्यवस्थाएं की गई थी। निरीक्षक रविंद्र शर्मा अब भिंड सिटी कोतवाली थाने की कमान संभालेंगे। आपको बता दें कि निरीक्षक रविंद्र शर्मा का गोहद चौराहा थाने में कार्यकाल दिनांक 28-05-2022 से 17-12-2022 तक कुशलता पूर्वक सम्पन्न किया।

Headlines Today 24

Related posts

25 हजार की रिश्वत लेते हुए सब इंजीनियर को ईओडब्ल्यू ने दबोचा

Headlines Today24

कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए बहाया जमकर पसीना

Headlines Today24

कार्यकर्ताओं के समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा : अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24