24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

साइबर शाखा की हमारी टीमें लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही हैं- एसपी

परानिधेश भारद्वाज

पुलिस द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रखी जा रही है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।

इसी तारतम्य में खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने भी अपनी सोशल मीडिया वॉल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि

  • साइबर शाखा की हमारी टीमें लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही हैं
  • आपत्तिजनक पोस्ट शेयर ना करें
  • भड़काऊ वीडियोज व पोस्ट पर कमेंट ना करें
  • यह एक कानूनी अपराध है इससे बचें
  • अन्यथा आपके विरुद्ध तत्काल एफआईआर की जावेगी।

खरगोन पुलिस द्वारा जनहित में जारी

पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के इस दौर में खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने अपनी सोशल मीडिया वॉल से हिदायत देते हुए साफ तौर पर कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग ना करें। किसी भी प्रकार की सेंसिटिव सामग्री को शेयर ना करें और ना ही उस पर कमेंट आदि करें। अन्यथा की स्थिति में आप के ऊपर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Headlines Today 24

Related posts

यहां शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, की गई यह कार्यवाही

Headlines Today24

चुनाव से पहले प्रदेश के सभी धाम सरकारों के दर्शन पूजन करेंगे मुख्यमंत्री!

Headlines Today24

रिटायर्ड आईपीएस ने थामा भाजपा का दामन, ग्रहण की सदस्यता

Headlines Today24