27 C
Bhind
August 25, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

राम कथा सुनने से ही जीवन धन्य हो जाता है- श्यामसुंदर तिवारी

भिण्ड, पवन शर्मा

भिंड जिले से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम बिरगंवा पावई के ठाकुरन का पुरा के पिलुआ वाले हनुमान जी मंदिर पर महामंडलेश्वर राम भूषण दास एवं गंगोत्री गिरी महाराज के नेतृत्व एवं पंडित श्यामसुंदर तिवारी के मुखारविंद से नवरात्रि के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके परीक्षत मुन्नी देवी चरणदास बाबा हैं।

श्री राम कथा के आयोजक सपेंद्र सिंह भदौरिया सरपंच बिरगंवा ने समस्त क्षेत्रवासियों से श्री राम कथा सुनने की अपील की है। श्रीराम कथा में भगवान श्री राम एवं उनके भाई भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न के जन्म, नामकरण और गुरुकुल में शिक्षा अध्ययन करने तक की कथा सुनाई गईं। पंडित श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार डूबते को तिनके का सहारा होता है उसी प्रकार भव से पार होने के लिए रामकथा का सहारा है।

चौथे स्तंभ को लेकर उन्होंने कहा पहले भी मीडिया कर्मी थे देवर्षि नारद और आज भी जो ईमानदारी से पत्रकारिता कर रहे हैं वह भी किसी देवर्षि से कम नहीं है। इस रामकथा को सुनने के लिए सैकड़ों भक्त पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर कथा में पंडित अरविंद तिवारी, सपेंद्र सिंह भदौरिया (सरपंच), ओमवीरसिंह (नेताजी), सुजान सिंह चौहान, प्रेमसिंह रामबरन एवं सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ, पहले दिन काव्य गोष्ठी, दूसरे दिन हुआ गौ पूजन

Headlines Today24

ड्रैगन बोट पुरुस्कार वितरण के साथ ही लॉन्च होगा मध्यप्रदेश पर्यटन पर आधारित गीत

Headlines Today24

यहां पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, देखिए ड्रोन वीडियो

Headlines Today24