23.3 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

रात्रि में आवारा घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने शुरू की रात्रि चेकिंग

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड शहर में असामाजिक तत्वों के लगातार शहर भर में रात के समय हुड़दंग करने की शिकायतें मिलने के बाद सख्त हुए एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रविंद्र शर्मा , उप निरीक्षक अतुल भदोरिया ने मय बल के बस स्टैंड, जिला अस्पताल, गौरी सरोवर, हाउसिंग कॉलोनी आदि ऐसे स्थानों जहां अनावश्यक रूप से असामाजिक तत्त्वों के बैठने, घूमने, आवरागिर्दी करने की खबरें आती हैं वहां पर जाकर सघन चेकिंग की। अनावश्यक रूप से बैठे लोगों से पूछताछ कर, आईडी कार्ड चेक किया साथ ही आईंदा रोज बेवजह घूमते पाए जाने पर कार्यवाही करने की चेतावनी देकर उनको छोड़ा।

सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा ने बताया कि यह चेकिंग लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अपना नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा कि आप भी अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की जानकारी उनके मोबाईल नंबर 9300599021 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि भिण्ड पुलिस सदैव लोगों की मदद के लिए तत्पर है।

Headlines Today 24

Related posts

राम का विरोध करने वालों का पतन और आदर करने वालों का उत्थान होता है- शंकराचार्य

Headlines Today24

केंद्रीय मंत्री के मुख्य आतिथ्य में 04 अक्टूबर को होगा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन

Headlines Today24

खेल कूद से जीवन में बढ़ता है आपसी भाईचारा – राघवेंद्र कांकर

Headlines Today24