22.7 C
Bhind
January 24, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पोषण आहार परिवहन घोटाले में शामिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस्तीफा दें -डॉ राधेश्याम शर्मा

भिण्ड, पवन शर्मा

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में पोषण आहार परिवहन में 2000 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है प्रेस को दी जानकारी में नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया पोषण आहार परिवहन में हुए 2000 करोड़ रुपए के घोटाले के विरोध में शहर जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा गोल मार्केट पर धरना प्रदर्शन किया
धरने में बोलते हुए शहर जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा की महालेखाकार ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है लाभार्थियों कि पहचान राशन के उत्पादन परिवहन वितरण व्यवस्था में बड़े पैमाने पर घोटाला और अनियमितताएं हुई है इसलिए मध्य प्रदेश सरकार को एक स्वतंत्र एजेंसी से पूरे घोटाले की जांच करानी चाहिए करोड़ों का कई किलो वजनी पोषण आहार का परिवहन मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा के द्वारा करना दिखाया गया है वहीं यह भी पता चला है कि लाखों ऐसे बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं उनके नाम पर भी करोड़ों रुपए का राशन बांट दिया गया स्कूली शिक्षा विभाग विभाग में शाला त्यागी बालिकाओं की संख्या 9000 बताई है जबकि महिला बाल विकास विभाग ने 36000 साला त्यागी बालिकाओं तक पोषण और पहुंचाया है इसमें स्पष्ट तौर पर घोटाला दिखाई देता है 237 करोड का ऐसा राशन सप्लाई किया गया जो पोषक नहीं था इसका मतलब है कि लाखों लोग घटिया राशन सप्लाई कर दिया गया वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष श्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने अपने गृह जिले भिंड का मौका मुआयना किया तो पता चला कि किसी को टेक होम राशन नहीं मिला है यह घोटाला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए क्योंकि अगर वह अपने पद पर बने रहे तो किसी भी एजेंसी के लिए स्वतंत्र जांच करना आसान नहीं होगा
धरना प्रदर्शन में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा मध्य प्रदेश के महालेखाकार की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 के लिए टेक होम राशन योजना के लगभग 64 लाभार्थियों की जांच पर आधारित थे इस योजना के तहत49.58 लाख पंजीकृत बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार दिया जाना था इनमें 6 महीने से 3 साल की उम्र के34.69 लाख बच्चे 14 . 25 लाख महिलाएं और स्तनपान कराने वाली मां और 11 से 14 साल की लगभग 64000 बच्चियां शामिल थी जिन्होंने किसी कार्य को छोड़ दिया है 2 हजार करोड़ का घोटाला करने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा संतोष त्रिपाठी राम हर्ष सिंह कुशवाह रेखा भदौरिया रामप्रकाश शर्मा दाढ़ी अरविंद अरेले पान सिंह बाबूजी रामजी लाल शाक्य प्रमोद दीक्षित पीसी अशोक गुप्ता अजय शर्मा दीपचंद तिवारी देवेंद्र सिंह गोपाल सिंह राजावत कमलेश जाटव आनंद शाक्य बलराम जाटव विनोद जाटव दीपू दुबे संजय सिंह यादव बृजेश कुमार नीरज त्रिपाठी अमित शिवहरे दीपक भदोरिया राम प्रकाश जाटव अजय परिहार मोहम्मद इरफान गंमु प्रदीप सिंह भदोरिया नीलम भदौरिया गीता जोशी जानकी परिहार पिंटू शर्मा आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड में हुआ पहला सीटी गाइडेड पिगटेल इंसर्शन ऑपरेशन, बिना चीरफाड़ निकाला लिवर और फेफड़ों से मवाद

Headlines Today24

अटल जी के जन्मोत्सव पर कवि कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में नेताओं पर ली चुटकी और कहा वह भी राजनीति का शिकार हुए

Headlines Today24

जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Headlines Today24