26 C
Bhind
August 25, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेशहोशंगाबाद

मध्यप्रदेश में अब प्रत्येक महिला को मिलेंगे 1000 रुपये प्रतिमाह! मुख्यमंत्री ने की इस बड़ी योजना की घोषणा

मध्यप्रदेश में अब हर महिला को सरकार द्वारा एक हजार रुपए प्रतिमाह दिये जायेंगे। सरकार द्वारा इसके लिए एक नई योजना की शुरुआत की जा रही है, जिसकी घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में की गई। शिवराज सिंह चौहान की बात पर गौर करें तो अब लाडली लक्ष्मी योजना के बाद मध्य प्रदेश सरकार यहां की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना लागू करेगी। इसके तहत बिना किसी जाति और धर्म के बंधन के निम्न और मध्यम वर्ग की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

नर्मदा जयंती के अवसर पर शनिवार को नर्मदापुरम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर की तरह नर्मदापुरम में नर्मदा कॉरिडोर बनाया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ मां नर्मदा की पूजन-अर्चन के बाद महाआरती भी की।

Headlines Today 24

Related posts

सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में देश में 150 वी रेंक की प्राप्त

Headlines Today24

भाजपा कार्यालय पर गरीबों को वितरण की गई राशन सामग्री

Headlines Today24

अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

Headlines Today24