23.3 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedकोरोनामध्यप्रदेश

मतदान की तर्ज पर चलेगा वैक्सीनेशन का महा अभियान, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने दी जानकारी…

21 जून को मध्यप्रदेश में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जायेगी, जिसमें 10 लाख लोगों को कोविड टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जबकि भिंड जिले में 15 हजार लोगों को टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जिले भर में 184 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि भिंड जिले में मतदान की तैयारियों की तरह ही टीकाकरण के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जिस प्रकार से मतदान के लिए छोटे स्तर से तैयारियां की जाती हैं, ठीक उसी प्रकार वैक्सीनेशन के लिए भी तैयारियां कर मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील करते हुए कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने का एकमात्र तरीका वैक्सीनेशन ही है। वैक्सीनेशन के द्वारा ही हम लोग सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने सभी प्रबुद्ध जनों, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों से अपील करते हुए कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में तीसरी लहर को रोकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन सूत्रीय फार्मूला अपनाया है, जिसमें पहला कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर, दूसरा टेस्टिंग और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण फार्मूला है टीकाकरण। जिसके महा अभियान की शुरुआत 21 जून को हो रही है। उनका लक्ष्य मध्यप्रदेश में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराकर मध्यप्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने का है।
सुनिये क्या कहा राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने…[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EsfD2C2PUag[/embedyt]

वैक्सीन लगवाने के लिए भिंड पुलिस द्वारा की गई अपील। जारी किया यह वीडियो…

https://youtube.com/shorts/k1ZTndNiuO4?feature=share

 

Headlines Today 24

Related posts

2009 बैच के यह 14 आईपीएस डीआईजी रैंक पर पदोन्नत, ग्रह विभाग ने जारी किए आदेश

Headlines Today24

जन्मदिन पर चार क्विंटल गुलाब के फूलों और फलों से होगा शंकराचार्य का अभिषेक

Headlines Today24

Das ultimative Erlebnis in der Welt von Slotpark