23.3 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

भाजपा की विफलताओं को बताने कांग्रेस ने शुरू किया जन-जागरण अभियान, अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसियों ने बताई भाजपा की खामियां

भिण्ड। कांग्रेस ने अब भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया है। जिसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी भिण्ड के जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने मंगलवार को गाता में चौपाल लगाकर लोगों को भाजपा सरकार की विफलताओं से रूबरू कराया।


जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लोगों को धार्मिक मुद्दों में उलझाने का काम कर रही है। आलम यह है कि लोग इन्हीं सब मुद्दों में उलझ कर रह गए हैं। और बेतहाशा बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे हैं। लिहाजा बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं।
इसके बाद जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने बताया कि किस प्रकार लोगों को गुमराह करके भाजपा सरकार अपनी रोटियां सेकने का काम कर रही है। इतना ही नहीं श्री कुशवाह ने कहा कि भाजपा सरकार की रहमतों से प्रत्येक विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। बिना पैसों के कोई भी कर्मचारी काम करने के लिए तैयार नहीं है। इस दौरान उन्होंने चौपाल पर बैठे लोगों से पूछा पेट्रोल डीजल गैस के दाम बढ़ने के बारे में पूछा लोगों ने कहा कि महंगाई भ्रष्टाचार ने सारी हदें पार कर दी हैं। भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 2023 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान जनता से किया।

चौपाल में लोगों ने उनके कार्यों में अधिकारियों के द्वारा परेशान किए जाने की बात भी कही। लोगों ने कहा कि बिना रिश्वत दिए कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। दफ्तर में बैठे अधिकारी दलालों के जरिए ही काम करते हैं।
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, युवा नेता राहुल भदोरिया, अमित दांतरे, रणजीत सिंह गुर्जर, राजवीर खन्ना आदि मौजूद रहे। बलवीर सिंह गुर्जर ने चौपाल के समापन पर सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। 

 

Headlines Today 24

Related posts

जिन्होंने दिन भर उड़ाई कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां, वही दे रहे थे इसका पालन करने और मास्क पहनने की नसीहत

Headlines Today24

श्री गणेशाय नमः। आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे ये मोटे गणेश जी…

Headlines Today24

एनएसएस के छात्र स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

Headlines Today24