26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

बोरेश्वर धाम पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित की गई युवा चौपाल


भिंड: भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सुरपुरा द्वारा बोरेश्वर धाम पर नव मतदाता युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री तरुण शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरपुरा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।


इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री तरुण शर्मा ने कहा कि प्रतिभावान युवाओं से भाजपा व युवा मोर्चा को ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भी सरकार ने हमेशा युवाओं की योजना का विस्तार किया है। युवा मोर्चा भी युवा पीढ़ी में जोश भरने का काम कर रहा है।


इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि जिन युवाओं के रोजगार और स्वावलंबी बनने के सपने है उन्हें मप्र की भाजपा सरकार पूर्ण करेगी। युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाऐं ही भाजपा सरकार के द्वारा इसीलिए संचालित की गई है ताकि युवा अपने हुनर को बेहतर से बेहतर करके दिखाऐं और सृजनात्मक कार्यों से अपनी पहचान को पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में एक अलग पहचान बताऐ।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि युवा मोर्चा का नव मतदाता युवा चौपाल का कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के हर पंचायत एवं हर गांव में आयोजित किया जा रहे हैं क्योंकि युवा ही देश का भविष्य है।


इस कार्यक्रम में कप्तान गोस्वामी, रामा कुमार, अनंतराम सिंह, प्रमोद गोस्वामी, बालकृष्ण ओझा, बिसुंदत्त जोशी,गंगाराम गोस्वामी, भोलू कुमार, अनूप गोस्वामी, अम्बूज सिंह आदि युवा एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र शीतल सकोरा अभियान को बना रहे सफल

Headlines Today24

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की कार्यवाहियों से माफिया के हौसले हुए पस्त

Headlines Today24

25 जून को होगा पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान, लहार मिहोना की इतनी पंचायतों में होगी वोटिंग

Headlines Today24