23.3 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पहली तेज बारिश में बने बाढ़ जैसे हालात, पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने वार्ड नं 1 में लिया जायजा

भिण्ड से पवन भारद्वाज की रिपोर्ट

भिण्ड। शहर में पिछले कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी के बाद रविवार को हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। शहर के वार्ड क्रमांक एक में तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। एकाएक हुई तेज बारिश का पानी अधिकांश घरों में जा घुसा। जिसके चलते स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है।

बारिश का पानी घरों में घुसने के कारण स्थानीय जनता में नगरपालिका और पूर्व पार्षद के प्रति आक्रोश पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे एवं वार्ड नंबर एक से पार्षद प्रत्याशी पति सुनील कांकर मौके पर पहुँचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं देखा और उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Headlines Today 24

Related posts

जो सबको देते हैं आशीर्वाद, उन किन्नरों का यहां किया गया सम्मान

Headlines Today24

भगवा छोड़ नीला गमछा ओढ़ा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने

Headlines Today24

बच्चों को बताए मलेरिया से बचाव के उपाय, आप भी जानें

Headlines Today24