22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

नाबालिग बाईक सवारों पर यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा

भिण्ड,पवन शर्मा

भिंड। शहर भर की सड़कों और गली मोहल्लों में फर्राटे भरते नाबालिग बाईक सवारों के खिलाफ यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में एवं सीएसपी निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में सूबेदार नीरज शर्मा ने आरक्षक फिरोज खान, आजाद खान व यातायात टीम के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर ऐसी मोटर साइकलों को पकडकर कार्यवाही के लिए यातायात थाने पहुँचाया जिन्हें नाबालिग छात्र चला रहे थे। वहीं तीन सवारी बैठाकर निकल रही स्कूटी चालक लड़कियों को आगे से यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की समझाइस देकर जाने दिया। वहीं कुछ नाबालिग लड़कों के पालकों को बुलवाकर समझाइश दी।

Headlines Today 24

Related posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजिल दी

Headlines Today24

यादव समाज के संभागीय युवा अध्यक्ष ने किया संतजनों का सम्मान

Headlines Today24

गौ पूजन से शुरू हुआ संस्कृति सप्ताह, तीसरे दिन लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

Headlines Today24