26.7 C
Bhind
August 1, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

थाना प्रभारी की पहल, कस्बा/ग्राम भ्रमण व पेट्रोलिंग के दौरान रहवासियों से कर रहे संवाद

रहवासियों को आपराधिक गतिविधियों का शिकार होने से बचने तथा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कर रहे जागरूक

ग्राम ग्राम जाकर वहां की भौगोलिक व अपराधिक गतिविधियां पर रख रही मेहगांव पुलिस नजर

रहवासियों को थाना स्टाफ ,बीट प्रभारी तथा स्वयं का मोबाइल नंबर कराया जा रहा नोट

परानिधेश भारद्वाज,

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी आरकेएस राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी मेहगांव रविन्द्र शर्मा द्वारा अपने बल के साथ लगातार कस्बा / ग्रामों में भ्रमण कर अपराधो व आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने का प्रयास प्रारंभ किया गया है। इसी कड़ी में शनिवार को थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने मेहगांव कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर लोगो से संवाद किया।

जिसमें फसल आने पर फसल मंडी में बेचकर पैसे लाने पर लुटेरों से सावधान रहने, घरों पर अनावश्यक नगदी नहीं रखने, कीमती सामान को जिस कमरे में सोते हैं उसी में साथ रखने, सुना घर छोड़कर नहीं जाने की हिदायत दी। साथ ही कोई भी अपराधिक घटनाएं देखने कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को डायल 100 पर थाना स्टाफ , बीट प्रभारी, थाना प्रभारी के मोबाइल पर अवगत कराने की अपील की

थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा की इस पहल की क्षेत्रवासी काफी सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि अक्सर पुलिस घटना के बाद पहुंचती है, लेकिन मेहगांव थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ लगातार गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इससे लोगों में तो जागरूकता बढ़ ही रही है साथ ही अपराधियों के अंदर भी डर व्याप्त हो रहा है।

Headlines Today 24

Related posts

यहां की पुलिस ने किया एक साल पहले हुई बड़ी लूट का खुलासा

Headlines Today24

गाँधी के देश में सत्ता के खिलाफ सच बोलना अब अपराध -कांग्रेस

Headlines Today24

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रांतीय प्रतियोगिता में भिण्ड की टीमों ने पाये यह महत्वपूर्ण स्थान

Headlines Today24