23.6 C
Bhind
August 26, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, पुलिस से हुई हल्की झूमा झटकी

  • गणेश शाक्य

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। साथ ही रैली निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन के दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की हल्की झड़प भी हुई। इस दौरान पुतले की छीना झपटी को लेकर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के हाथ मे चोट भी लग गई। लगभग आधा सैकड़ा कांग्रेसियों द्वारा रैली निकालकर पुतला दहन किया गया।

दरअसल मंगलवार को युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवम सैंथिया शिब्बू के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा रैली निकालकर पेट्रोल, डीजल और रसोईगैस के बढ़े हुए दामों के विरोध में सबसे पहले माधौगंज हाट में स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किला रोड बजरिया होते हुए पदयात्रा निकाली। और फिर गोल मार्केट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। और केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने की मांग की गई।
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओर पुलिस के बीच पुतला छुड़ाने को लेकर हल्की झूमाझटकी भी हुई। पुतले को बुझाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का दिया गया। इस मौके पर युवा नेता राहुल सिंह कुशवाह, छात्र नेता शिवांश शर्मा, प्रियांशु यादव, आदित्य पुरोहित, इमरान खान, अंकित तोमर, राहुल अहिरवार, सौरव यादव, अंकित राजोरिया, मोहित सैंथिया, अमित गोयल, गोपाल शर्मा, नीतेश शर्मा आदि शामिल रहे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QBrN0fAkw4Q[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=yp8cxO3GcMY[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

देखिये 21 जून को वैक्सीनेशन महा अभियान के लिए भिण्ड जिले के वैक्सीनेशन सेंटर की पूरी लिस्ट.

Headlines Today24

सवाल पर भड़के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने कहा- मैं पूरी तरह से झूठा और फर्जी व्यक्ति, मुझ पर करवा दो एफआईआर

Headlines Today24

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 19 दिसम्बर को गांधी भवन भोपाल में होगी प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक

Headlines Today24