25.2 C
Bhind
August 14, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

जैविक हाट बाजार का हुआ आयोजन, लोगों ने दिखाई रुचि

भोपाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर लिंक रोड नंबर 1 पर स्थित शासकीय गुलाब उद्यान, तुलसी नगर भोपाल में जैविक हाट बाजार का आयोजन किया गया। जिसमें जैविक खाद सहित अन्य जैविक पदार्थों का निर्माण करने वाली कंपनियों ने भाग लिया। इन्हीं में से एक श्री गिर्राज एग्रो केमिकल के द्वारा भी अपना स्टॉल लगाकर अपनी जैविक खाद के बारे में हाट में आये हुए लोगों को जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें जैविक खाद के उपयोग एवं इसके लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

श्री गिर्राज एग्रो केमिकल के डायरेक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि जैविक हाट बाजार का आयोजन हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा इसके अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जिसमें हॉर्टिकल्चर के अधिकरियों ने भी श्री गिर्राज एग्रो केमिकल के स्टॉल सहित अन्य स्टॉल पर पहुँचकर उनके प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली। इस कार्यक्रम में खाद विक्रेता किसान ओर खाद खरीदने वाले क्रेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

मध्यप्रदेश को मिला 53वां जिला, रीवा से अलग होकर बना यह जिला, मिले पहले कलेक्टर और एसपी

Headlines Today24

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिला पुरुषों की लंबी लाइन, कलेक्टर एसपी कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा

Headlines Today24

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन

Headlines Today24