28.8 C
Bhind
July 26, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

चेकिंग के दौरान अवैध देसी कट्टा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

भिण्ड,पवन शर्मा

भिण्ड। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे के निर्देशन में एसडीओपी पूनम थापा के मार्गदर्शन में अटेर थाना प्रभारी व संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध देसी कट्टा के साथ में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का कट्टा एवं जिंदा राउंड मिला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी वाहन में ड्राइवर सीट के नीचे 315 बोर का कट्टा लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्मस एक्ट का मामला दर्ज किया है।

उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी अटेर उपनिरीक्षक देवेंद्र राठौर, सउनि ज्ञान चंन्द्र, सउनि हरबिलास धाकड़, आरक्षक399 महेश गुर्जर, आरक्षक82 महेन्द्र यादव, आरक्षक 376 अलकेश यादव, आरक्षक 463 विशाल राजावत, आरक्षक 848 भारत सेंगर, आरक्षक चालक 1374 रामनरेश प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Headlines Today 24

Related posts

व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला एकमात्र संगठन है अभाविप – अमन भारद्वाज

Headlines Today24

खेलने से शरीर का आलस्य दूर होकर ताजगी एवं स्फूर्ति आती है- नरवरिया

Headlines Today24

श्रीमद्भागवत कथा में प्राची देवी ने बताया योग के महत्व को

Headlines Today24