22.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
क्राइममध्यप्रदेश

चुनावी रंजिश में दो मोटरसाइकिलों को फूंका, गाड़ियों में की तोड़फोड़, दोनों पक्षों पर कार्यवाही

आगर मालवा। जिले के बड़ागांव नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर कांग्रेस व भाजपा के 2 पक्षो में आमने सामने विवाद हो गया। सोमवार देर रात हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा 2 बाइक को आग के हवाले कर दिया व 2 चार पहिया वाहनो में तोड़फोड़ कर दी गई। विवाद की इस घटना में 3 लोग घायल होना भी बताए गए हैं।

घटना की जानकारी लगने पर बड़गांव चौकी पुलिस और नलखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में की। नलखेड़ा पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष की रिपोर्ट 12 लोगो के खिलाफ तो वहीं दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर 13 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

मामले में दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर हथियारों से हमले का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बड़ागांव नगर परिषद में 13 जुलाई को मतदान होना है। इसी के चलते चुनाव से सम्बंधित किसी बात को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने हो गए थे। मामले में नलखेड़ा पुलिस जांच में जुटी है।

बाइट – नवल सिंह सिसोदिया, एडिशनल एसपी

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेस ने रैली निकालकर मनाया बलिदान दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

Headlines Today24

12 आईएएस अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल, कुछ को मिलीं अतिरिक्त जिम्मेदारी

Headlines Today24

18 को होने वाली मतगणना अब होगी 20 को, यह है कारण

Headlines Today24