23.5 C
Bhind
July 25, 2026
Headlines Today 24
देश

चंबल के इस जिले में भी पहुंची NIA की टीम, युवक से बैंक खातों में बड़े लेनदेन की कर रही जांच

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड जिले में एनआईए की टीम ने छापामार कार्यवाही की है। एंडोरी थाना क्षेत्र के चक शेरपुर गांव से जितेंद्र सिंह नामक युवक को पकड़कर एंडोरी थाना में लाकर एनआईए द्वारा पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक जितेंद्र के बैंक खातों की जांच की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैंक खातों में विदेशी मुद्रा का बड़ा लेनदेन होने की सूचना के कारण एनआईए की टीम पूछताछ करने पहुंची है। एनआईए की टीम द्वारा पता लगाया जा रहा है कि जतिंदर के बैंक खातों में पैसा कहां से आया और क्यों आया।


जितेंद्र के पिता से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका भतीजा विदेश में रहकर नौकरी करता है और वह जितेंद्र के खाते में खर्चे के लिए रुपये भेजता रहता है।
जितेंद्र के खाते में लेनदेन की जांच एनआईए की टीम द्वारा की जा रही है। फिलहाल एनआईए की 3 सदस्य टीम जांच में जुटी हुई है। खातों में कितना और कैसा लेनदेन हुआ है इसका खुलासा तो NIA जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल एनआईए द्वारा मीडिया को कुछ भी नहीं बताया जा रहा है वह पूछताछ में लगी हुई है। जितेंद्र के परिजन भी थाना परिसर में बने हुए हैं। उनको भी बस इतना ही बताया गया है कि जितेंद्र को पूछताछ के लिए लाया गया है और अभी उससे पूछताछ जारी है।
बाइट- नरेंद्र सिंह, जितेंद्र के पिता

जितेंद्र सिंह ट्रेक्टर एजेंसी पर कार्य करता है जबकि उसके पिता नरेंन्द्र सिंह प्राइवेट बस चालक के रूप में कार्य करते हैं।

Headlines Today 24

Related posts

1000 करोड़ की लागत से होगा बरासों तीर्थ क्षेत्र का विकास, 400 करोड़ में बनेगा अत्याधुनिक सुमेरु पर्वत

Headlines Today24

बाढ़ पीड़ितों का दर्द देख पसीज गया महिला पुलिसकर्मियों का दिल, आपस में डेढ़ लाख का चंदा कर बांटी राहत सामग्री

Headlines Today24

पांच नदियों के संगम पर होगा तीन दिवसीय ‘पंचनद कैम्पिंग फेस्टिवल’

Headlines Today24