28.1 C
Bhind
September 21, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

गौरी सरोवर के तट पर नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र संगठन भिंड मध्य प्रदेश कार्यालय द्वारा जिला युवा अधिकारी श्री आशुतोष साहू के निर्देशन में गौरी सरोवर के तट पर जाकर सभी एन वाई वी के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान 2022 के तहत प्लास्टिक पॉलिथीन को साफ कर समाज में स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया। इस दौरान हर व्यक्ति ने कम से कम 2 किलो कचरा साफ करने का लक्ष्य लिया था।

कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू ने सभी को बताते हुए कहा कि यह सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं बल्कि हम सब का यह फर्ज भी है। हमारा घर ही सिर्फ घर नहीं है अपितु गली, मोहल्ला, नगर, जिला से लेकर ये देश भी हमारा घर है। इसको साफ स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमें देश के हर कोने को साफ करना है और हर अभियान में साथ खड़े रह कर देश को साफ स्वच्छ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान गौरी सरोवर के तट से होते हुए, गणेश जी के मंदिर एवं महाकालेश्वर मंदिर के आसपास प्लास्टिक पॉलिथीन को साफ किया। तदोपरांत नगर पालिका की कचरा गाड़ी में सारा कचरा डिस्पोज किया।

कार्यक्रम के अंत में एन वाई वी भिंड ब्लॉक से आशुतोष शर्मा नंदू ने बताया साफ स्वच्छ वातावरण में रहना मनुष्य की प्रवृत्ति होती है। उस प्रवृत्ति का पालन करते हुए हमें यह ध्यान देना चाहिए कि अपने आसपास कहीं गंदगी न हो। यदि कही सार्वजनिक रूप से गंदगी हो तो उसे सभी को जागरूक कर साफ सफाई के लिए प्रेरित कर उस जगह को साफ करना चाहिए, यह हमारी मानवीयता की पहचान है।

कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह, भिंड ब्लॉक एन वाई वी आशुतोष शर्मा नंदू, एनवाईवी कीर्ति तिवारी, सपना परमार, भारती, विक्रम उपाध्याय, सुनील कुमार, एनसीसी कैडेट्स नंबर 1 स्कूल एवं सर्वे भवंतु सुखिन: युवा मंडल के सचिव आकाश शर्मा उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकलेगा भव्य चल समारोह- रामशेष बघेल

Headlines Today24

सर्वहारा वर्ग की हितैषी है मोदी सरकार- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता का जन्मदिन

Headlines Today24