38.6 C
Bhind
May 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कांग्रेस ने गांधी चौपाल लगाकर उठाया वार्ड 10 की समस्याओं को

सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी से ग्रसित अनुसूचित जाति वार्ड 10 में लगी गांधी चौपाल

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और गांधी चौपाल कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता के निर्देशानुसार भिंड नगर पालिका के वार्ड 10 में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। भिंड विधानसभा में 100 के करीब गांधी चौपाल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। गांधी चौपाल का शुभारंभ तथागत भगवान बुद्ध, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्मात्री सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नं 10 के पार्षद रामहेत शाक्य के द्वारा किया गया। वार्ड में सीवर लाइन ओवरफ्लो और नलों में आता गंदा पानी जैसी प्रमुख समस्याएं हैं।

कार्यक्रम में बोलते हुए शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा कि आज देश में पत्रकार अपने आप को डरा हुआ महसूस कर रहा है। आपको सच्चाई भी नहीं बता सकता है कि देश में क्या चल रहा है क्योंकि बड़े-बड़े इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के समूह पर उद्योगपतियों का कब्जा है और यह उद्योगपति अपने फायदे के लिए सरकार विरोधी खबरें नहीं छापने देते हैं। अगर कोई पत्रकार आम जनता तक सही खबर पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। देश का दुर्भाग्य है न्यायपालिका भी इस समय भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार से अछूती नहीं है। न्यायपालिका में नियुक्तियों के समय सरकार द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। भाजपा सरकार के ज्यादातर मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

कार्यक्रम में बोलते हुए नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा भाजपा के 15 वर्ष के शासन में भिंड शहर नरक बन गया है। जगह जगह सीवर लाइन के नाम पर सड़कें खुदी पड़ी हैं। सीवर लाइन सही ढंग से शुरू ही नहीं हो पाई और जगह-जगह सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है। सीवर लाइन से खुदी पड़ी सड़कों को आज तक ठीक नहीं किया गया। साथ ही पानी की लाइन भी डालना शुरू कर दी गई, इससे आमजन का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। भिंड नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है, सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी कार्ड पर वसूली की जा रही है। हाल ही में जारी की गई आवास की सूची में नगर पालिका के कर्मचारियों तक के नाम हैं। इससे स्पष्ट होता है आवास बांटने में भी नगरपालिका में भारी भ्रष्टाचार हुआ है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेश्याम शर्मा, संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, सौम्या शर्मा, पान सिंह सुमन, बाबूजी रामजी लाल शाक्य, दुष्यंत सिंघई, राहुल कुशवाह, प्रदीप भदोरिया, शिवचरण विरथरिया, सुदामा लाल शाक्य, उमेश कुमार, राकेश शाक्य, पूरनलाल, राजू शाक्य, रघुवीर शाक्य, रोशन लाल शाक्य, गजेंद्र कुमार, दिलीप शाक्य, बलवीर शाक्य, हरीश शाक्य, प्रमोद कुमार, गयाराम शाक्य आदि लोग उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

चंबल के जिले में बना यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिला गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट

Headlines Today24

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने लिखा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र

Headlines Today24

विवाद के बाद थाना पहुंचे दुकानदार और ग्राहक, इसी बीच एक दर्जन बदमाशों ने की दुकान के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़

Headlines Today24