27.9 C
Bhind
April 12, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

इस समाज की नवगठित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण, सभी ने बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर

रवि रमन प्रजापति,

भिण्ड। आजकल के इस आधुनिक और विकसित दौर में शिक्षा प्रणाली का बेहतर होना उतना ही जरूरी है जितना जीवन में खाने का महत्व है क्योंकि बेहतर शिक्षा प्रणाली ही बच्चों के बेहतर भविष्य का रास्ता बनती है। बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चे लगन और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करके शिखर तक पहुंचकर अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। यह बात शहर के वार्ड 39 श्रीकृष्णल नगर में स्थित दुर्गा मैरिज गार्डन में आयोजित आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में मुख्यातिथि काशीबाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद प्रजापति ने कही। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड फौजी रामदास प्रजापति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्नीशलाल प्रजापति ने की।


कार्यक्रम में मुख्यातिथि काशीबाबा ट्रस्ट के अध्य‍क्ष प्रहलाद प्रजापति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करवाएं। क्योंकि बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर के उच्च पदों पर जाएं और अपने साथ अपने नगर क्षेत्र का नाम भी रोशन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुन्नीलाल प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत व चुनौतियों का सामना करने से ही सफलता मिलती है।


शिक्षा के उद्देश्य को समझें:
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड फौजी रामदास प्रजापति ने कहा कि हर परिवार की आय का अलग-अलग स्तर होता है। जहां एक तरफ अमीर लोग एवं बड़े व्यापारी होते हैं, उनका उद्देश्य होता है कि बच्चा पढ़ कर व्यवसाय में हाथ बढ़ाये। जबकि मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों का उद्देश्य होता है कि उनका बच्चा पढ़ लिख कर जॉब की तैयारी करे या कोई प्रोफेशनल कोर्स करे। अक्सर मध्यमवर्गीय परिवार अमीरों की नकल करके अपने बच्चों को बड़े स्कूलों में एडमिट करवा देते हैं, जहां पर अमीरों के बच्चो में पढ़ने के लिए ज्यादा झुकाव नहीं होता और मध्यमवर्गीय बच्चे भी उनकी देखा देखी में पढाई नहीं करते और अपने करियर में पीछे रह जाते है।


शिक्षकों की अहम भूमिका
हर बच्चे के लिए उसका स्कूल एक तरह से उसका दूसरा घर होता है। इसलिए स्कूल के साथ उसके शिक्षक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि जीवन में शिक्षक की भूमिका माता-पिता के समान होती है। ऐसे में अध्यापकों का व्यवहार और बच्चों के प्रति उनका आचरण काफी हद तक बच्चों की ग्रोथ पर निर्भर करता है। वहीं ज्यादा महंगे और हाइफाई स्कूल में ये जरूरी नहीं होता कि बच्चों को सही डिसिप्लिन सिखाया जाए।


पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को एक्सट्रा एक्टिविटीज भी करवाएं
आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के शपथ ग्रहण समारोह में नवीन अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में एडमिशन करवाते समय हमेशा ये जरूर देखें कि वहां पढ़ाई के साथ बच्चों को एक्सट्रा एक्टिविटीज भी करवाई जाए, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा, डिसिप्लिन और संस्कार उनके जीवन में आगे चल कर बहुत काम आते हैं। स्कूल में मिलने वाली शिक्षा बच्चों को बेहतर व्यक्तिव का इंसान बनती है और साथ ही उनमें छुपी खूबियों को उजागर करने में भी मदद करती है।


इन लोगों की बनी नवीन कार्यकारिणी:
आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के सभी सदस्यों के द्वारा रविवार को राजेश कुमार प्रजापति पुत्र स्व. छोटेलाल प्रजापति को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए लज्जाराम प्रजापति पुत्र आशाराम प्रजापति को चुना है। सचिव मुकेश कुमार प्रजापति पुत्र धनीराम प्रजापति, कोषाध्यक्ष रामदास प्रजापति पुत्र स्व. मनीराम प्रजापति, संयुक्त सचिव सुधीर प्रजापति पुत्र स्व. मातादीन प्रजापति, सदस्य रविरमन प्रजापति पुत्र स्व. पूरनसिंह प्रजापति और अशोक प्रजापति पुत्र स्व.चतुरी प्रजापति के अलावा 21 लोगों की नवीन कार्यकारिणी बनी है।

Headlines Today 24

Related posts

काशी धर्मपीठ शंकराचार्य पहुंचे भिण्ड, 26 तक रहेंगे अमन आश्रम परा में

Headlines Today24

देखिये 21 जून को वैक्सीनेशन महा अभियान के लिए भिण्ड जिले के वैक्सीनेशन सेंटर की पूरी लिस्ट.

Headlines Today24

डॉ. दुबे के आग्रह पर भिण्ड से होकर अधिक ट्रेन चलाने के लिए विमानन मंत्री सिंधिया ने लिखा रेल मंत्री को पत्र

Headlines Today24