37.8 C
Bhind
April 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कार्यकर्ताओं के समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा : अतुल रमेश पाठक

भिण्ड,पवन शर्मा

भिंड: भारतीय जनता पार्टी के 43 वां स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।


युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता का आशीर्वाद ही है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर उन्होंने उन सभी महान विभूतियों को नमन किया, जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी इस शिखर पर पहुंची है और आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व कर्मठ अध्यक्ष जेपी नड्डा के अथक प्रयास के साथ जनता का विश्वास जीतकर पार्टी निरन्तर आगे बढ़ रही है।


भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि जनता के इस विश्वास, आशीर्वाद के पीछे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण, त्याग, सेवाभाव और हमारे शीर्ष नेतृत्व की विश्वसनीयता है। हमारे दीप से कमल तक की इस यात्रा में कई उतार चढ़ाव आए। हमें दबाने, कुचलने के बहुत प्रयास हुए, बदनाम करने की कोशिशें हुईं, लेकिन हम ना तो रुके और ना ही झुके।


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत है जिस पर पूरा संगठन टिका हुआ है। कार्यकर्ता के आगे कभी पूर्व नहीं लगता, वे ही नींव के पत्थर हैं। जो कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर अपने आप में मस्त हो गया, समझो उसका सूरज अस्त हो गया।

Headlines Today 24

Related posts

फ़ास्ट फ़ूड का सेवन हमें स्लो करता है – डॉ हिमांशु बंसल

Headlines Today24

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के वीर बलिदानियों को चित्रकला के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि….     

Headlines Today24

चंबल पुल की बेरिंग खिसकी, फिर हो सकता है NH-719 (92) पर एमपी-यूपी के बीच आवागमन बंद

Headlines Today24