22.5 C
Bhind
September 21, 2026
Headlines Today 24
उत्तरप्रदेश

इस बड़े दंगल में सलोनी ने सोनू को किया चित, सबसे बड़ी 2.51 लाख की कुश्ती का परिणाम!

अनिल शर्मा,

राधाष्टमी पर जैत में सजा विशाल कुश्ती दंगल, सलोनी ने सोनू को चित किय

राधा अष्टमी पर आदिकाल से चल रहा दंगल!

2.51 लाख की इनामी कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, कई राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने की जोर आजमाइश

भिण्ड (मथुरा ): राधाष्टमी पर्व के अवसर पर रविवार को जैत ग्राम पंचायत में परंपरागत विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आसपास के गांवों के अलावा विभिन्न प्रांतों से पहुंचे पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्ग में कुश्तियां लड़कर अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी अखाड़े में मौजूद रहे।

दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 5100 रुपये की इनामी कुश्ती में सलोनी और सोनू के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर कई दांव आजमाए, लेकिन सलोनी ने शानदार दांव लगाते हुए सोनू को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम कर ली। सलोनी की जीत पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

दंगल की अंतिम दो कुश्तियां 2.51-2.51 लाख रुपये की इनामी रहीं। पहली कुश्ती में देवा और संजय तथा दूसरी कुश्ती में विक्रम और श्यामवीर आमने-सामने रहे। दोनों मुकाबलों में पहलवानों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। इसके चलते दोनों कुश्तियां बराबरी पर समाप्त हुईं।

दंगल में कारे बाबा, राहुल वृंदावनिया, समाजसेवी विष्णु सिसोदिया और धर्म सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक ठाकुर तेजपाल सिंह ने बताया कि राधाष्टमी के अवसर पर दंगल आयोजित कराने की परंपरा उनके परिवार द्वारा आधी सदी से भी अधिक समय से निभाई जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती की पुरानी परंपरा को जीवित रखने के साथ युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर श्यामबिहारी, सुधीर सिंह, दीपक सिंह, विष्णु सिंह, कुलदीप, सुभाष, पवन वार्ष्णेय, भगवान सिंह, सुंदर सिंह, रतन पहलवान, पुष्पेंद्र एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह, अमर सिंह और दाणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

 

Headlines Today 24

Related posts

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से पांच की मौत, कई घायल

Headlines Today24

मथुरा-वृंदावन के वार्ड 51 से एक बार फिर मैदान मैं उतरे पवन यादव

Headlines Today24

चंबल पुल की बेरिंग खिसकी, फिर हो सकता है NH-719 (92) पर एमपी-यूपी के बीच आवागमन बंद

Headlines Today24